मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाइक बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत

पलामू। पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह रतोही गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के बीजका गांव निवासी राजकुमार सिंह (20) के रूप में हुई है। घायलों में इसी गांव के मुनेश्वर सिंह और एक युवती ललिता कुमारी शामिल हैं। दोनों का इलाज रमकंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर बीजका गांव से रमकंडा की ओर जा रहे थे। रतोही गांव के पास एक अन्य वाहन को साइड देने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक राजकुमार सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।घायल युवती ने बताया कि बाइक के संतुलन खोते ही हादसा अचानक हो गया।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें