मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : राजद विधायक का मुख्यमंत्री नीतीश पर तंज, कहा-आखिर सीएम की कौन सी बात मानें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : राजद विधायक का मुख्यमंत्री नीतीश पर तंज, कहा-आखिर सीएम की कौन सी बात मानें

पटना। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक कुमार सर्वजीत ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब इधर रहते हैं, तो कहते हैं कि भाजपा देश का संविधान खत्म कर देगी। जब उधर चले जाते हैं, तो कहते हैं कि हाथ उठाइए। अब हम इनकी कौन सी बात मानें?

दरअसल, इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग को लेकर सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमन करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने इसके लिए सभी सदस्यों को हाथ उठाकर पीएम मोदी को नमन करने का आग्रह किया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ऐसा ही किया, लेकिन विपक्ष शांत रहा।

इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "बिहार में सबके लिए काम किया है, आपके लिए भी काम किया है।

सब लोग नमन कीजिए।"

राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि हमने पहली बार देखा कि इस चुनाव के दौरान अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में ट्रेनें आईं और एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी।

महिला सशक्तीकरण के लिए चुनाव के दौरान सरकार द्वारा 10 हजार रुपए दिए जाने को लेकर आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि फरवरी के महीने में जब सदन चले, तो मुख्यमंत्री जरूर बता दें कि बिहार की कितनी महिलाओं को उस पैसे से सशक्तीकरण मिला है और कितनी मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री गरीबों के हितैषी हों। उस 10 हजार का उपयोग हुआ कि सदुपयोग हुआ, ये बिहार की जनता और बिहार के माननीय सदस्य ये जानना चाहते हैं।"

इसके अलावा उन्होंने दलित बस्तियों को लेकर भी बात की, जिस पर सत्ता पक्ष के विधायक नाराज हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें