मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

कुख्यात अपराधी गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात अपराधकर्मी राहुल सिंह गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने दो देशी पिस्तौल और छह जिंदा गोलियां बरामद की। गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद शाहिद अंसारी ,शमशाद अंसारी, मुजम्मिल अंसारी लोहरदगा के रहने वाले हैं। तरुण यादव और मनोज तूरी चंदवा लातेहार के रहने वाला है।वही नितेश उरांव गुमला का रहने वाला है ।शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि उन्‍हें सूचना मिली कि कुख्‍यात अपराधी राहुल सिंह के इशारे पर कुछ अपराधी हथियारों के साथ लैश होकर चंदवा के चिरो मोड़ स्थित यात्री शेड के पास जमे हैं।एसपी ने बताया कि इन्‍ही लोगों ने पिछले 10 जून को चंदवा के टोरी साईडिंग पर रंगदारी के लिए गोली चलाया था।इसमें एक गोली एक कंटेनर में लगी थी। बावजूद इसके उन्‍हें किसी प्रकार की रंगदारी नहीं मिली।इसके बाद सभी अपराधी फिर से वहां रंगदारी के लिए गोलीबारी और लूटपाट की योजना बना रहे थे। पुलिस को यह सूचना मिली कि अपराधी एक स्थान पर जमा हो रहे हैं । सूचना के बाद लातेहार अनुमंंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। छापामारी दल ने चिन्हि‍त स्‍थल पर छापामारी की।इस छापामारी में पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का पुराना भी अपराधी इतिहास रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें