मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की गालियों पर फूटा सलमान का गुस्सा 'बाप का नाम मत लो', बोले- सबसे घटिया...

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Bigg Boss 20: रीति तिवारी की गालियों पर फूटा सलमान का गुस्सा 'बाप का नाम मत लो', बोले- सबसे घटिया...

बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार इस बार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के लिए भारी पड़ गया। शो के होस्ट सलमान खान ने उन्हें उनकी भाषा और बर्ताव को लेकर जमकर फटकार लगाई है। दरअसल मामला घर में हुए 'डिस बैटल' टास्क का है। इस टास्क में रीति का मुकाबला पहले उदिति सिंह से होना था, लेकिन उनके मना करने पर काजी तौकीर सामने आ गए। टास्क की आड़ में रीति ने काजी और उदिति के लिए ऐसे अपशब्दों का इस्तेमाल किया कि मेकर्स को एडिट में उनकी बातों को म्यूट तक करना पड़ा।

वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान कहते दिखे, "रीति, यह अब तक का सबसे घटिया डिस था। आपको लिमिट में रहकर इज्जत दिखानी चाहिए। आपकी भाषा कहीं और ही जा रही थी।" सलमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने रीति की टीम - स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान और यंग डीएसए को भी आड़े हाथों लिया। सलमान ने कहा, "सब हंस रहे थे। आप लोगों की समझ कहां है? आप सब उसको चढ़ा रहे थे और वह बदतमीजी पर बदतमीजी कर रही थी। क्या वहीं पर इसे रोकना आपकी जिम्मेदारी नहीं थी? अगर ये डिस आपकी बहन पर होता, तो क्या आप इसे होने देते?"

रीति ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने ये शब्द सिर्फ राइमिंग बेहतर करने के लिए कहे थे और ये महज स्लैंग हैं। लेकिन हद तब हो गई जब उन्होंने काजी को धमकी देते हुए कहा, "अगर मेरे बाप आपको यह सब करते हुए देख लेते तो आपको पता नहीं है आपका क्या हाल होता"। इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर रीति बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स उन्हें "नेपो" कह रहे हैं। इसकी एक वजह उनका एक पुराना बयान भी है जहां उन्होंने कहा था कि उन्हें हर महीने 20 से 25 हजार रुपये का अलाउंस मिलता था और वो 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर दिन गुजारती थीं। इसके बाद उन्हें "मार्केट में नई नेपो स्ट्रगलर" कहा जाने लगा।

एक यूजर ने तो लिखा, "मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इतनी घमंडी क्यों है, और वो भी बिना किसी टैलेंट के?" कई लोगों ने उनकी तुलना बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा से भी कर दी। शो में एंट्री के वक्त भी सलमान ने मजाक में रीति से कहा था कि शो में 'बाप पर मत जाना' वाली बात मत करना, जो मनोज तिवारी के खुद के बिग बॉस 4 के एक किस्से से जुड़ा था। अब देखना होगा कि वीकेंड के वार की इस फटकार के बाद रीति के गेम में कोई बदलाव आता है या नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें