मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

बिग बॉस 19: सलमान खान ने लगाई कुनिका सदानंद और अशनूर कौर की क्लास, मजेदार होगा वीकेंड का वार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिग बॉस 19: सलमान खान ने लगाई कुनिका सदानंद और अशनूर कौर की क्लास, मजेदार होगा वीकेंड का वार

नई दिल्ली। पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट होगा। एपिसोड में सलमान खान मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर और अमाल मलिक की क्लास लगाने वाले हैं। शो के शानदार प्रोमो सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं, वीकेंड के वार में मृदुल तिवारी को फूट-फूट कर रोते हुए देखा गया।

कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर दो प्रोमो रिलीज किए हैं, जिसमें वीकेंड के वार पर कंटेस्टेंट को सलमान खान के गुस्से का शिकार होते हुए देखा जा रहा है। पहले प्रोमो में सलमान खान बिग बॉस का अनादर करने के लिए अशनूर की क्लास लगा रहे हैं।

प्रोमो में एक्टर कहते हैं कि बिग बॉस को किस जगह पर देखते हैं। सभी कंटेस्टेंट कहते हैं कि वो फादर फिगर हैं, लेकिन सलमान सीधा अशनूर को टारगेट करते हैं कि कोई अपने बड़े पापा से इस तरीके से बात करता है।

कौन हो आप बिग बॉस के सामने? वो भी तब जब आपको पता ही नहीं है कि घर में हो क्या रहा है। सलमान अशनूर को घमंडी तक कह देते हैं।

शो के दूसरे प्रोमो में एक्टर सलमान, कुनिका सदानंद पर गरजते दिख रहे हैं। एक्टर अमाल मलिक से सवाल करते हैं तो वह बताते हैं कि कुनिका का कहना है कि जब भी अशनूर को कुछ कहते हैं तो बजाज को सुरसुरी लग जाती है, लेकिन कुनिका साफ कहती हैं कि उन्होंने बजाज का नाम नहीं लिया और ऐसे शब्द का भी इस्तेमाल नहीं किया।

एक्टर कुनिका पर गुस्सा करते हुए कहते हैं," कुनिका अपनी इज्जत अपने हाथों में होती है और तुम बार-बार एक ही तरह की गलतियां कर रही हो। कुल मिलाकर सारी मुसीबतों की जड़ कुनिका है।" शो के प्रोमो ही इतने मजेदार है, तो तय है कि आज के एपिसोड में दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है।

बता दें कि क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती हैं। मालती चाहर मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम है और अनिल शर्मा की फिल्म 'जीनियस' में रॉ एजेंट का रोल भी कर चुकी हैं। मालती आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी, लेकिन बड़े होने के साथ उनका पैशन भी बदल गया और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें