मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

टाटानगर के कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला गया मार्ग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टाटानगर के कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला गया मार्ग

पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर सहित आसपास के रूट पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने मेंटेनेंस कार्य से कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट, री-शेड्यूल और डायवर्ट करने की घोषणा की है। यात्रियों को स्टेशन आने से पहले गाड़ियों की स्थिति जांच लेने की सलाह दी गई है।ये ट्रेन की गई है रद्दटाटानगर से जुड़ी 68077/68078 (आद्रा–वाया–आद्रा) मेमू पैसेंजर 26 और 28 सितम्बर को नहीं चलेगी। इसके अलावा 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर 28 सितम्बर को रद्द रहेगी।वहीं, ट्रेन 12834 (अहमदाबाद–हावड़ा) जो 23 सितम्बर को रात 00:25 बजे प्रस्थान करने वाली थी, उसे भी रद्द कर दिया गया है। इसी तरह 22829 (भुज–शालीमार) जो 23 सितम्बर को 15:15 बजे प्रस्थान करने वाली थी, वह भी रद्द रहेगी।शॉर्ट-टर्मिनेशन और शॉर्ट-ओरिजिनेशनटाटानगर से आसनसोल जाने वाली 68056/68060 मेमू पैसेंजर 23 और 27 सितम्बर को केवल आद्रा तक चलेगी। आद्रा से आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी। इसी प्रकार 13503/13504 (बर्दवान–हटिया–बर्दवान) मेमू एक्सप्रेस 23, 25, 26 और 28 सितम्बर को गोमो तक ही चलेगी। गोमो से हटिया के बीच सेवा उपलब्ध नहीं होगी।18019/18020 (जगन्नाथपुर–धनबाद) एक्सप्रेस सोमवार से 26 सितम्बर और 28 सितम्बर को बोकरो स्टील सिटी से ही चलेगी, धनबाद तक सेवा बंद रहेगी। इसके अलावा 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया) मेमू सोमवार और 25 सितम्बर को केवल आद्रा तक ही चलेगी।री-शेड्यूल की गई ट्रेनें18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस 28 सितम्बर को बक्सर से 90 मिनट देरी से खुलेगी। 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस 23 और 24 सितम्बर को हटिया से 2 घंटे देरी से खुलेगी। वहीं 18035 (खड़गपुर–खड़गपुर) एक्सप्रेस सोमवारऔर 25 सितम्बर को 2 घंटे देरी से रवाना होगी।डायवर्जन18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस 27 सितम्बर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल–पुरुलिया–कंसियारा–मुरी की जगह चांडिल–गोविंदपुर रोड–मुरी होकर चलेगी।रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यह बदलाव अस्थायी हैं और यात्रियों की सुरक्षा तथा बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की नवीनतम स्थिति जांच लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें