मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने दिया इस्तीफ़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोडरमा। चुनाव से पहले कोडरमा संसदीय क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बरकट्टा से भाजपा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव समेत उनके 117 सहयोगी कार्यकर्ताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बरकट्ठा में चिंतन बैठक कर सामूहिक रुप से इस्तीफा दिया।

जानकी यादव के इस्तीफा देने के बाद अटकलें काफी तेज हो गई हैं कि अब वे किस पार्टी का दामन थामेंगे। जानकी प्रसाद यादव ने इस्तीफा देने के बाद भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव समिति में जगह नहीं मिला जिसके कारण बहुत दुखी हूं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कोडरमा सीट से बरकट्टा विधानसभा क्षेत्र से भारी मत मिला था। पर इसके बाद भी पार्टी एक बार पूछने भी नहीं आई। 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने मेरा नाम काटकर निर्दलीय विधायक अमित यादव को शामिल किया है, जिसे पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। इस कारण से कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। हालांकि इस्तीफा के बाद जानकी प्रसाद के दूसरे पार्टी में शामिल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। पर सम्भावना है कि वे राजद या झामुमो का दामन थाम सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें