मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ में अवैध कोयला लदे पांच ट्रक जप्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामगढ़ में अवैध कोयला लदे पांच ट्रक जप्त

रामगढ़ पुलिस ने शनिवार को भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला लदे पांच ट्रकों को जब्त किया गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि रांची जिले के खलारी क्षेत्र की ओर से अवैध कोयला लदे ट्रक रामगढ़ जिले में प्रवेश किए थे। जैसे ही उन्हें गुप्त सूचना मिली तत्काल पतरातू क्षेत्र की पुलिस को अलर्ट किया गया।एसपी के निर्देश पर भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार ने वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान पांच ट्रकों को रोका गया। सभी 12 चक ट्रकों पर अवैध कोयला लादा गया था और इसकी तस्करी की जा रही थी। जब ट्रकों में जेएच 12 डी 0692, जेएच 02 जेड 6053, जेएच 01 बीसी 9474, जेएच 02 एएस 7553, जेएच 02 एबी 6053 शामिल हैं। एसपी ने बताया कि कोयला तस्करी किसके इशारे पर हो रही थी और तस्करों में कौन-कौन शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। छापेमारी के दौरान सभी ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें