मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

भ्रष्टाचार और जिला प्रशासन के विरुद्ध भाजपा करेगी आंदोलन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भ्रष्टाचार और जिला प्रशासन के विरुद्ध भाजपा करेगी आंदोलन

चतरा। चतरा जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि चतरा जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और जिला प्रशासन के खिलाफ पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी। प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक जिला प्रशासन की ओर से कोई भी कार्य बिना पैसा लिए नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन करने की तैयारी भाजपा ने की है। उन्होंने कहा कि एक मार्च को सभी भाजपा कार्यकर्ता काला बिल्ला लगाकर खेद प्रकट करेंगे।भ्रष्टाचार और जिला प्रशासन के खिलाफ दो मार्च को मसाल जुलूस निकाला जाएगा और पुतला दहन होगा। चार मार्च को चतरा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। पार्टी कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। फिर भी अगर प्रशासन नहीं चेतती है तो जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तानाशाह हो गई है। प्रखंड से लेकर जिला तक भ्रष्टाचार हावी है। वरीय पदाधिकारी संरक्षण दे रहे हैं। आम लोगों का काम नहीं हो रहा है। भाजपा इसी के खिलाफ आंदोलन करेगी।इसके पहले जिला कार्यालय में भाजपा के वरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से सांसद कालीचरण सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे हैं आंदोलन की तीव्र निंदा की और कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सांसद ने आवाज उठाया तो वरीय पदाधिकारी अनर्गल बयान बाजी करने लगे हैं। पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जोरदार आंदोलन करेगी और इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें