मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त ट्रेड यूनियन के आवाहन पर 16 फरवरी को रहेगा भारत बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 16 फरवरी को भारत बंद और आम हड़ताल रहेगा।

पाठक भाकपा कार्यालय अल्बर्ट एक्का चौक पर बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर केंद्र सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में एमएसपी के लागू करने किसानों पर किए गए मुकदमा को वापस लेने, स्वामीनाथन आयोग के सिफारिश को लागू करने, ड्राइवरों के विरोध में बनाए गए कानून को वापस लेने सहित कई मांगों के समर्थन में किसान दिल्ली जा रहे थे। इस पर केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस की ओर से वॉटर कैनल आंसू गैस के गोले ,लाठी चार्ज एवं कई तरह के आंदोलनकारियों पर करवाई की जा रही है। बैठक में संगठनों के नेताओं ने कार्रवाई की निंदा की और अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला भी दहन किया। संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने 16 फरवरी के आम हड़ताल और ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाने के लिए आम लोगों से अपील की है।

उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को कोयला के खनन कार्य एवं ट्रांसपोर्टिंग बंद रहेंगे ,बैंक, एलआईसी सहित सारे लोग सरकारी कार्य बंद रहेंगे। सारे मजदूर हड़ताल पर रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हड़ताल पर रहेंगे और जगह-जगह पर छोटी-बड़ी जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के विरोध में सड़कों पर किसान मजदूर का सैलाब दिखाई पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें