मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल में किया रोड शो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,। राजस्थान में चुनाव संपन्न होने के बाद सूबे के

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। सोमवार को उन्होंने

हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में एक रोड शो किया। इसमें भारी संख्या में लोग

उमड़े। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे।

रोड

शो के समापन के बाद मीडिया से भजनलाल शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में

महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। संदेशखाली में जो हुआ उसे पूरे देश ने देखा

है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्रवाई के बजाय अपराधियों

को बचा रही है, क्योंकि वे अल्पसंख्यक समुदाय के हैं और ममता अपना वोट बैंक

नहीं खोना चाहतीं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ठान लिया है कि यहां

सत्ता परिवर्तन करेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि

राज्य में भाजपा 42 में से कम से कम 35 सीटें जीतेगी। उन्होंने रोड शो में

उमड़ी भारी भीड़ को देखकर कहा कि जिस बड़ी संख्या में लोग यहां आए हैं, वह

बंगाल में परिवर्तन का संकेत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें