मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

सबसे अच्छा अरेंजमेंट यूपी में मिला, मैं फैन हो गयाः दिलजीत सिंह दोसांझ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ पंजाबी और हिन्दी फ़िल्मों के स्टार एवं गायक दिलजीत सिंह दोसांझ ने लखनऊ पुलिस के सुरक्षा इंतजाम पर दिल से खुशी जाहिर की। दोसांझ ने एक्स पर लखनऊ पुलिस को धन्यवाद करते हुए कहा कि बहुत-बहुत शुक्रिया। सबसे अच्छा अरेंजमेंट यूपी में मिला, मैं फैन हो गया। वेरी रिस्पेक्टफुल होस्ट।इससे पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित दिल लुमिनाटी कार्यक्रम में दिलजीत ने बीती रात अपने गीतों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। दिलजीत के गीतों को सुनते हुए श्रोता अपने जगह पर ही झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान दिलजीत ने अपने प्रशंसकों से कहा कि मीडिया में अक्सर बातें होती हैं, दिलजीत का इसके साथ या उसके साथ कुछ चल रहा है। मैं सिर्फ आप सभी को प्यार करता हूं। एक न्यूज चैनल पर उनसे कहा गया कि वह बिना शराब का नाम लिये कोई हिट सांग नहीं गा सकते हैं। इस पर आप सभी को कहना चाहता हूं कि मेरे गीतों में पटियाला पेग हिट हुआ। इसी तरह मेरे गाये दूसरे गाने बॉर्न टू शाइन, गोट सांग, लवर सांग, नैना सांग भी आप लोगों ने सुपर हिट किये हैं।इस कार्यक्रम में दस हजार श्रोताओं की भीड़ को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी लखनऊ पुलिस से पुलिस उपायुक्त दक्षिण केशव कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने बखूबी निभायी। संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ ने कार्यक्रम के संबंध में अपनी ओर से पुलिस तैयारियों को लेकर ट्वीट किया और इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए गायक ने धन्यवाद ​कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें