बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी
दुमका,29
दिसंबर बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे विक्की कुमार (25)
ने फांसी के फंदे से झूल जान दे दिया। वह नगर थाना क्षेत्र के एसएस विद्या
बिहार के पीछे न्यू कुम्हारपाड़ा का रहने वाला था।
सूचना पर मौके
पर प्रशिक्षु डीएसपी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस पहुंच शव
को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार विक्की की
शादी करीब डेढ साल पहले हुई थी। करीब ढा़ई माह की बेटी है। पत्नी कुछ दिन
पहले मायके गई थी। घर में कामकाज नहीं करने पर परिवार वालों का ताना सुनने
को विवश था। पत्नी भी इसी कारण मायके चली गई थी। शुक्रवार को मायके से
पत्नी कई बार फोन की। लेकिन फोन नहीं उठने पर पत्नी को संदेह हुआ।
विक्की
की पत्नी का फोन आने पर विक्की के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक
कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि कमरे के पंखे से झूलता
विक्की का शव मिलाए जिसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा में जुट गई।





