मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

ईमानदारी की मिसाल बने बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप यादव, लौटाया 15 लाख के जेवरात और हीरे का बैग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ईमानदारी की मिसाल बने बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप यादव, लौटाया 15 लाख के जेवरात और हीरे का बैग

पूर्वी सिंहभूम। बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप यादव ने सोमवार को ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने 15 लाख रुपये मूल्य के गुम हुए जेवरात और हीरे से भरे बैग को उसके असली मालिक को लौटाकर पुलिस की साख को मजबूत किया है। कीमती सामान देखकर भी उनका मन नहीं डोला और उन्होंने बिना किसी लालच के पूरी जिम्मेदारी के साथ बैग मालिक को सौंप दिया। इस नेक कार्य के बाद पूरे इलाके में उनकी चर्चा हो रही है। वहीं, अपना खोया हुआ बैग पाकर पीड़ित परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।जानकारी के अनुसार बिरसानगर के रहने वाले गुरुचरण गोराई 26 सितंबर को टेंपो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका बैग ट्यूब कंपनी गेट के पास गलती से गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने बर्मामाइंस थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप यादव ने तुरंत जांच शुरू की और कड़ी मेहनत के बाद बैग को बरामद कर लिया।बरामद बैग में एचपी कंपनी का एक लैपटॉप, निकोन कंपनी का कैमरा, सोने का हार, हीरे की दो अंगूठियां, सोने की पांच अंगूठियां, सोने के झुमके, कान के बटन, हीरे के कान के रिंग और सोने का लॉकेट सहित अन्य कीमती गहने थे। सभी सामान सही-सलामत स्थिति में पाकर गुरुचरण गोराई ने थाना प्रभारी दिलीप यादव का आभार जताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें