मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

बेंगलुरु: महिला यात्री को अनुचित तरीके से छूने के आरोप में एक बाइक टैक्सी चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेंगलुरु: महिला यात्री को अनुचित तरीके से छूने के आरोप में एक बाइक टैक्सी चालक गिरफ्तार

बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने 25 वर्षीय महिला यात्री को पूरी यात्रा के दौरान गलत तरीके से छूने के आरोप में एक बाइक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना इंदिरा नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद खिजर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बीटीएम लेआउट से इंदिरा नगर तक बाइक की सवारी बुक की थी। आरोप है कि बाइक टैक्सी चालक ने यात्रा के दौरान बार-बार उसे गलत तरीके से छुआ। उसने ड्राइवर के दुर्व्यवहार का विरोध भी किया लेकिन ड्राइवर लगातार उसे गलत तरीके से छूता रहा।

इसके बाद युवती ने इंदिरा नगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि क्या आरोपी अन्य मामलों में भी संलिप्त है।

अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना ने लाखों महिलाओं, विशेषकर बेंगलुरु में चौबीसों घंटे बाइक टैक्सी सेवाओं का उपयोग करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

16 सितंबर, 2025 को बेंगलुरु में एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसे गलत तरीके से छूने के आरोप में रैपिडो ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

यह घटना तब घटी, जब महिला ने ऐप के माध्यम से दयानंद सागर कॉलेज के पास कुमारस्वामी लेआउट से अपने घर जाने के लिए ऑटो बुक किया था।

बेंगलुरु के विल्सन गार्डन पुलिस स्टेशन ने 8 नवंबर, 2025 को एक बाइक टैक्सी चालक को सवारी के दौरान एक महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया।

यह घटना तब सामने आई, जब पीड़िता ने घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

इंस्टाग्राम पर घटना का विवरण देते हुए महिला ने बताया कि यह घटना तब घटी, जब वह बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट स्थित अपने पेइंग गेस्ट हाउस लौट रही थी। उसने लिखा, "राइडिंग के दौरान चालक ने मेरे पैर पकड़ने की कोशिश की। यह इतनी अचानक हुआ कि मैं समझ ही नहीं पाई, रिकॉर्ड करना तो दूर की बात है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें