मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल: कड़ी सुरक्षा के बीच फाल्टा में पुनर्मतदान, सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंगाल: कड़ी सुरक्षा के बीच फाल्टा में पुनर्मतदान, सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं

फाल्टा। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फाल्टा विधानसभा सीट के लिए पुनर्मतदान शुरू हो चुका है। इस विधानसभा क्षेत्र के 285 बूथों पर हो रहे दोबारा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का शांतिपूर्वक प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में जमा हुए।

फाल्टा में दोबारा चुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। यह वोटिंग केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 35 कंपनियों की कड़ी सुरक्षा घेरे में हो रही है। एक व्यक्ति ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग चल रही है।

अधिकारियों के अनुसार, कुल 285 बूथों पर इस चुनाव में 2.36 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करें।

फाल्टा में फिलहाल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन इनमें से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने पहले ही चुनाव से पीछे हटने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि, ईवीएम पर उनका नाम अभी बना हुआ है।

फाल्टा में भाजपा से देबांग्शु पांडा उम्मीदवार हैं, जबकि कांग्रेस ने अब्दुर रज्जाक मोल्ला और सीपीएम ने शंभू नाथ कुर्मी को अपना प्रत्याशी बनाया है। दो अन्य प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।

हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को फाल्टा सीट पर मतदान हुआ था।

हालांकि, उस दिन इस निर्वाचन क्षेत्र से कथित चुनावी धांधली की कई शिकायतें सामने आई थीं। कई पोलिंग बूथ पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्नों के सामने वाले ईवीएम बटन कथित तौर पर सफेद टेप से ढके हुए थे।

जांच के आधार पर, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पूरे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान का आदेश दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें