मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल: हस्ताक्षरों की कथित जालसाजी की जांच के लिए सीआईडी ने 4 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंगाल: हस्ताक्षरों की कथित जालसाजी की जांच के लिए सीआईडी ने 4 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के चुनाव के संबंध में टीएमसी विधायकों के हस्ताक्षरों की कथित जालसाजी की जांच के लिए सीआईडी ​​ने चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। इस एसआईटी का नेतृत्व डीआईजी रैंक का एक अधिकारी करेगा और इसमें डीएसपी और दो इंस्पेक्टर सदस्य होंगे।

बता दें कि टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की ओर से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक की नियुक्ति संबंधी एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष को भेजा गया था, जिसको विधानसभा अध्यक्ष ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। टीएमसी की ओर से इस पर आपत्ति जताई गई तो विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सवाल उठाया गया कि किस अधिकार के तहत महासचिव की ओर से यह प्रस्ताव भेजा गया।

विधानसभा अध्यक्ष की ओर से पूछा गया कि जिन विधायकों ने इन नेताओं का चयन किया है, उनके हस्ताक्षर कहां हैं? इसके बाद कुछ टीएमसी नेताओं की ओर से विधानसभा परिसर में नारेबाजी की गई। टीएमसी नेता विधानसभा अध्यक्ष से मिलने की मांग करते हुए कई बार उनके कक्ष के बाहर पहुंचे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी पर हस्ताक्षर विवाद का संकट मंडराने लगा है। कुछ विधायकों के हस्ताक्षर में असमानता मिली। जिसके बाद विधानसभा की ओर से कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने सीआईडी की मदद से जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच के लिए सीआईडी की ओर से चार सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को हिंसा में मारे गए एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने सोनारपुर गए अभिषेक बनर्जी को विरोध का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनपर अंडा व ईंट के टुकड़े फेंके गए थे।

इस मामले में छह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि सोनारपुर थाने की टीम ने रातभर इलाके में सर्च अभियान चलाया। हमले से जुड़े वीडियो फुटेज की भी जांच की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें