मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

बेखौफ अपराधियों ने दो भाईयों को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेखौफ अपराधियों ने दो भाईयों को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली

-एक की मौके पर हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर

पटना। बेखौफ अपराधियों का आतंक जारी है। नौबतपुर थाने के शेखपुरा गांव का है। जहां सोमवार की रात बेखौफ अपराधियों ने दो जमीन कारोबारियों को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी। इसमें 1 की मौत मौके पर हो गयी ओर दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक की पहचान नौबतपुर के शेखपुरा निवासी जैनेंद्र कुमार कुमार के रूप में हुई है। दूसरा जख्मी इसका भाई बिपेंद्र शर्मा है। वे दोनों आपस में सगे भाई हैं। वहीं इस वारदात के बाद में गांव में सनसनी फैली हुई है। बताया जाता है कि मृतक जैनेंद्र कुमार और इनका भाई बिपेंद्र शर्मा अपने गांव से ही शादी समारोह से खाना खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। जिसमें जैनेंद्र की गोली लगने से मौत हो गयी और इनका भाई बिपेंद्र शर्मा गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार चमकते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोग व परिजनों ने बिपेंद्र शर्मा को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल ले आए। जहां से डॉक्टर ने उपचार के बाद बिपेंद्र शर्मा को पटना रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक भाई के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वारदात की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और पिस्टल का चार खोखा बरामद किया है। नौबतपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने कहा कि फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट, शक है कि अपराधियों ने जमीन के विवाद में गोली मारा है। मामले में जांच चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें