मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने नामांकन के पहले गंगा पूजन के बाद बाबा कालभैरव के दर पर लगाई हाजिरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वाराणसी। वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन के पहले मंगलवार सुबह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दशाश्वमेधघाट पर मां गंगा का पूजन किया।

इसके बाद काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर में विधिवत हाजिरी लगाई।

दरबार में विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन और आरती के बाद

उन्होंने जीत की मंगलकामना की। इसके बाद प्रतीक रूप से श्री कालभैरव से

नामांकन की अनुमति मांगी। मंदिर में प्रधानमंत्री शांत और आध्यात्मिक

मुद्रा में दिखे।

प्रधानमंत्री मोदी दशाश्वमेधघाट से कड़ी सुरक्षा

के बीच क्रूज से नमोघाट आए। यहां से सड़क मार्ग से कालभैरव मंदिर पहुंचे।

इसके पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शहर दक्षिणी के विधायक

डॉ नीलकंठ तिवारी ने मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के पूजन-अर्चन की

व्यवस्था को परखा।

मंदिर में दर्शन पूजन के बाद प्रधानमंत्री

मैदागिन, लहुराबीर, चौकाघाट होते हुए होटल ताज पहुंचेंगे। जहां एनडीए और

पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ नामांकन करने के लिए जिला मुख्यालय

पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के साथ नामांकन जुलूस में राज्यों के मुख्यमंत्री,

गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप

सिंह पुरी, डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय सहित केन्द्र सरकार के आधा दर्जन मंत्री,

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए घटक दल के चंद्रबाबू

नायडू, चिराग पासवान, पवन कल्याण, रामदास अठावले, अनुप्रिया पटेल, ओमप्रकाश

राजभर, संजय निषाद आदि नेता मौजूद रहेंगे।

नामांकन के बाद आभार

जताने के बाद प्रधानमंत्री सिगरा स्थित रुद्राक्ष सभागार रवाना होंगे। मोदी

दोपहर 12 बजे से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, फिर सड़क मार्ग से

बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

वाराणसी संसदीय सीट से बस कुछ ही देर में नामांकन करेंगे। प्रधानमंत्री के

प्रस्तावकों में 2 ओबीसी, एक ब्राम्हण और एक दलित चेहरा है। इनमें एक

आचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री हैं जो ब्राह्मण समाज से हैं। इन्होंने ही

अयोध्या में राममंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था। दूसरे

बैजनाथ पटेल ओबीसी वर्ग से हैं। बैजनाथ पटेल आरएसएस के पुराने स्वयंसेवक

हैं। ओबीसी से दो प्रस्तावक हैं। तीसरे प्रस्तावक लालचंद कुशवाहा भी ओबीसी

वर्ग से हैं। चौथे प्रस्तावक संजय सोनकर दलित समाज से हैं। माना जा रहा है

कि रात में प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा के बाद ही भाजपा संगठन ने इन चारों

प्रस्तावकों के नाम तय किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें