मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

बीडी प्रसाद की इनोवा गाड़ी में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत, दो की हालत नाजुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीडी प्रसाद की इनोवा गाड़ी में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत, दो की हालत नाजुक

पलामू। ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद उर्फ बीडी प्रसाद की इनोवा गाड़ी में बुधवार रात लगभग एक बजे बाराचट्टी थाना (गया) के ताराचंडी पास एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर विजय शर्मा की मौत हो गई।यह दुर्घटना तब घटी जब ब्रह्मदेव प्रसाद, मंतोष ठाकुर और विजय शर्मा रांची से गया जा रहे थे। दुर्घटना में ब्रह्मदेव प्रसाद और मंतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तुरंत गया के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनके समर्थक व परिवारजन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है। उनके परिवार और समर्थकों ने सरकार से इस हादसे की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें