मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

बीसीसीएल ने स्वास्थ्य सेवा और तकनीकी क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की कोयला नगर अस्पताल में महिला कर्मियों द्वारा संचालित पहली शिफ्ट और महिला तकनीशियनों द्वारा संचालित एलईडी-सोलर रिपेयर सेंटर का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बीसीसीएल ने स्वास्थ्य सेवा और तकनीकी क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की कोयला नगर अस्पताल में महिला कर्मियों द्वारा संचालित पहली शिफ्ट और महिला तकनीशियनों द्वारा संचालित एलईडी-सोलर रिपेयर सेंटर का शुभारंभ

बीसीसीएल ने स्वास्थ्य सेवा और तकनीकी क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की

कोयला नगर अस्पताल में महिला कर्मियों द्वारा संचालित पहली शिफ्ट और महिला तकनीशियनों द्वारा संचालित एलईडी-सोलर रिपेयर सेंटर का शुभारंभ

धनबाद, 16 जुलाई 2025 :कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में दो ऐतिहासिक पहल करते हुए एक नई मिसाल कायम की है। धनबाद स्थित कोयला नगर अस्पताल में पूरी तरह महिला डॉक्टरों, नर्सों और सहायक स्टाफ द्वारा संचालित पहली सामान्य शिफ्ट की शुरुआत की गई, वहीं दूसरी ओर महिला तकनीशियनों द्वारा संचालित एलईडी और सोलर उपकरणों की मरम्मत केंद्र का उद्घाटन किया गया।

इस ऐतिहासिक स्वास्थ्य सेवा शिफ्ट का उद्घाटन BCCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री समीरन दत्ता ने किया। उनके साथ निदेशकगण और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर BCCL की चिकित्सा सेवाओं की प्रमुख डॉ. पूनम दुबे और सेंट्रल अस्पताल धनबाद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंदना ठाकुर भी उपस्थित थीं, जिन्होंने इस पहल का नेतृत्व किया।

श्री दत्ता ने कहा कि यह पहल बीसीसीएल की लैंगिक समानता और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा, "आज महिलाएं केवल देखभाल के क्षेत्र में नहीं, बल्कि कोर ऑपरेशन्स में भी नेतृत्व कर रही हैं और संगठन के भविष्य को गढ़ रही हैं।"

इस पहल के साथ BCCL की स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता पर केंद्रित नीति को भी मजबूती मिली है। हाल ही में सेंट्रल अस्पताल धनबाद (CHD) को ISO 9001:2015 (गुणवत्ता प्रबंधन) और ISO 45001:2018 (व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) के दोहरे प्रमाणन प्राप्त हुए हैं। यह प्रमाणन यूनाइटेड किंगडम की संस्था UKAF CERT Limited द्वारा प्रदान किए गए हैं, जो CHD की जन-केंद्रित, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इस उपलब्धि के साथ CHD देश के कुछ चुनिंदा सार्वजनिक क्षेत्रीय अस्पतालों में शामिल हो गया है जिन्हें ये दोनों मान्यताएं प्राप्त हैं।

उसी दिन, BCCL ने कोयला नगर स्थित अपने पहले केंद्रीकृत तकनीकी केंद्र का भी उद्घाटन किया, जहां केवल महिला तकनीशियन LED लाइट, सोलर लाइट और अन्य विद्युत उपकरणों की मरम्मत और रखरखाव करेंगी। इस केंद्र का उद्घाटन भी श्री समीरन दत्ता द्वारा किया गया, जहाँ उन्होंने महिला तकनीकी टीम से संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की।

सीएमडी ने कहा, “सशक्तिकरण का अर्थ है क्षमता में विश्वास रखना। यह केंद्र इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं अब केवल देखभाल के क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में भी अग्रिम पंक्ति में हैं।”

यह कार्यशाला फिलहाल E&M विभाग की सात चयनित महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित की जा रही है, जो LED और सोलर लाइट्स समेत विभिन्न उपकरणों की मरम्मत करेंगी। इन दोनों पहलों ने बीसीसीएल की समावेशी विकास और कौशल आधारित अवसरों की नीति को दर्शाया है, जहां लैंगिक समानता और व्यावसायिक प्रशिक्षण साथ-साथ बढ़ रहे हैं।

BCCL का यह प्रयास न केवल संगठनात्मक दृष्टिकोण से सराहनीय है, बल्कि यह सार्वजनिक क्षेत्र में "लोगों को केंद्र में रखने वाली" कंपनी के रूप में उसकी पहचान को और भी सुदृढ़ करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें