मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली: डबल मर्डर का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मौके से पिस्टल और चाकू बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरेली: डबल मर्डर का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मौके से पिस्टल और चाकू बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार को हुए डबल मर्डर केस का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पकड़ने आई पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी और जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी ही सास और साले की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि अपनी पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पत्नी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस को सोमवार रात में सूचना मिली कि आरोपी अवैध हथियार लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा है और किसी और बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।

इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें लगा दी गईं।

तलाश के दौरान पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि आरोपी इसी इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने उसे घेरने और पकड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने मानने के बजाय पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लग गई।

उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल .32 बोर बरामद की है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। अब तक मौके से कई खोखे भी मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित किया जा रहा है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। वर्ष 2009 में उसने अपने सगे मामा की हत्या की थी, जिसके लिए उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। इसके अलावा, उसके खिलाफ चोरी और अन्य मामलों की भी जानकारी पुलिस के पास है, लेकिन अब यह पता लगाया जा रहा है कि कुल कितने मुकदमे उसके ऊपर दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस की टीम पूरे इलाके में मौजूद है और गहन जांच कर रही है। मौके से सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं और फील्ड डाटा संकलित किया जा रहा है। पुलिस एसओपी के अनुसार हर कदम उठा रही है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई सही तरीके से हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें