मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

सलून में मिली नाई की लाश, हत्या के बिंदु पर पुलिस कर रही जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ। जिले के भदानी नगर नीचे मार्केट में एक नाई की लाश उसके सलून में मिली। नाई का गला रहता हुआ था और पूरे सलून में खून बिखरा हुआ था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार को इस वारदात ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। दिन के उजाले में एक 23 वर्षीय नाई की गला रेत कर हत्या किए जाने की घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। मौका ए वारदात पर पहुंचे पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने तत्काल अपराधियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली। लेकिन यह प्रयास भी असफल रहा। उन्होंने बताया कि भदानी नगर के स्टाइल मेंस पार्लर नामक सलून में नाई राजन ठाकुर की लाश खून से लथपथ अवस्था में मिली। उसका गला बुरी तरीके से रहता गया था और उसके हाथ की उंगलियां भी कटी हुई थी। उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आम दिनों की तरह ही सलून में काम कर रहा था राजन

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि राजन आम दिनों की तरह ही अपने सलून में काम कर रहा था। शुक्रवार को सुबह जब उसने अपना सलून खोला था तो कुछ ग्राहकों की बाल और दाढ़ी भी बनाई थी। इसके बाद वह नाश्ता करने के लिए ग्लास फैक्ट्री कॉलोनी में गया था। घर से लौटने के बाद भी कुछ लोगों ने उसकी सेवा ली है। इसी दौरान एक ग्राहक जब उसकी दुकान के बाहर पहुंचा, तो देखा कि राजन दीवार से टेक ले कर झुका हुआ है। कुर्सी और फर्श पर खून बिखरा हुआ है। इसके बाद उसने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटनास्थल से पुलिस ने बरामद किए कई ब्लेड

एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि घटनास्थल से कई ब्लड बरामद हुए हैं, जो खून में सने हुए थे। पहले तो पुलिस ने इसे आत्महत्या की कहानी से जोड़कर देखा। लेकिन गले पर गहरा जख्म यह बता रहा था कोई व्यक्ति खुद से ऐसा नहीं कर सकता है। इसके बाद पुलिस ने रांची से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई। बारिश की वजह से फेल हुई डॉग स्क्वायड की टीम

एक तरफ राजन ठाकुर की लाश उसके सलून में मिली। दूसरी तरफ जांच करने पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम भी कोई सुराग ढूंढ नहीं पाई। पुलिस के अनुसार सुबह से ही इलाके में बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से टीम को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें