मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि रतन टाटा के निधन से देश को बड़ी क्षति हुई है। पूरा देश दुखी है। वह महान उद्योगपति के साथ एक नेकदिल इंसान भी थे। गरीबों के मसीहा थे। मंत्री ने कहा कि रतन टाटा सरल स्वभाव के थे, कभी भी उनसे मिलने पर बड़ी सरलता के साथ मिलते थे। उन्होंने कहा कि देश ने एक रत्न खो दिया है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मजदूर नेता विजय खां ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश में कई और उद्योगपति हैं लेकिन रतन टाटा की छवि ही अलग थी। उनके साधारण व्यवहार और मजदूरों के प्रति उनका प्रेम अवस्मरणीय है। उनकी कमी को पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने देश के उद्योग जगत को विश्व के पटल पर स्थापित किया और भारत में विकास को गति दी। उनके सिद्धांतों को तमाम उद्योगपतियों को अपनाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें