मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

प्रयागराज। घूरपुर थाने की पुलिस टीम वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सोमवार को गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरोह के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल एवं पांच मोबाइल बरामद किया है।पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि पकड़े गिरोह के सदस्यों में घूरपुर के सेमरा कल्पना गांव निवासी बच्चा पुत्र स्वर्गीय भीम, इसका पड़ोसी मम्मा पुत्र बीरू, इसी गांव का राज पुत्र सुनील, रोशन लाल पुत्र केश कुमार और आर्यन पुत्र विजय हैं।उल्लेखनीय है कि 22 जून काे घूरपुर थाना क्षेत्र के अमिलिया दादूपुर गांव निवासी चंदीलाल पुत्र शिवलाल ने थाने में तहरीर देकर सूचना दिया कि उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस टीम संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी। संदिग्धों की तलाश के दौरान 22/23 जून की रात में उपरोक्त लाेगाें को गिरफ्तार किया और चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद किया। पूछताछ में बताया कि शौक करने लिए चाेरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने संयुक्त रुप से बताया कि हम लोग भिन्न-भिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी तथा ट्रेन एवं स्टेशनों से मोबाइलों की चोरी कर इकट्टा कर कम दामों में बेचकर अपना खर्चा चलाते हैं तथा अपने शौक को पूरा करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें