मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

बख्तियारपुर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया बरामद,ड्राइवर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सहरसा,। जिले के बख्तियारपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर भौरा पुल

के समीप गुरुवार को दिन दहाड़े गिट्टी लदे हाइवा ट्रक से भारी मात्रा में

अंग्रेजी शराब जप्त कर चालाक को गिरफ्तार कर लिया है।

बख्तियारपुर

थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि

बख्तियारपुर थाना पुलिस को यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रक से भारी

मात्रा में अंग्रेजी शराब खपाने के लिए लाया जा रहा है। प्राप्त सूचना का

सत्यापन उपरांत उनके नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बनाई गई।जिसमें

थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, पुअनि विवेक कुमार, पुअनि सुधीर कुमार, पुअनि

प्रमोद कुमार, पुअनि बालदेव राम एवं पुलिस बल शामिल किए गए। पुलिस टीम ने

पुरानी बाजार से सरडीहा जाने वाले मार्ग के भौरा पुलिस के समीप एक चार

चक्का हाइवा ट्रक को रूकने का इशारा किया।

ट्रक का ड्राइवर गाड़ी

छोड़ भागने लगा तो उसे खदेड़ कर हिरासत में लिया गया। जब्त ट्रक की तलाशी

लेने पर गिट्टी के आड़ में शराब छुपा रखा था। उन्होंने बताया कि ट्रक से

कुल 199 कार्टून में बंद 1791 लीटर अंग्रेजी शराब जो इम्पेरियल ब्लू ब्रांड

का पाया गया। उन्होंने बताया कि चालक के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि

वो खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन निवासी रामसिद्धी पासवान

के पुत्र पप्पू पासवान है। वहीं उसका एक मोबाइल जब्त किया गया है साथ ही

गाड़ी से एक जीपीएस ट्रैकर भी बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया

शराब कहां से लाकर कहां ले जाया जा रहा था इस बात कि तफ्तीश की जा रही है।

कारोबारी का भी पता लगाया जा रहा है। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर मो

सुजाउद्दीन, पुअनि प्रीति कुमारी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें