मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में

हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की जमानत याचिका पर मंगलवार को

सुनवाई हुई।

मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई। इसके

बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। इससे पूर्व मामले में ईडी

की ओर से जवाब दाखिल किया गया। पिछली सुनवाई में इजहार अंसारी की ओर से बहस

की गई थी। करोड़ों रुपए के कोल लिंकेज के हेरा फेरी मामले में इजहार

अंसारी आरोपित है। ईडी ने 15 मार्च को अदालत में इजहार अंसारी और इश्तियाक

अंसारी के अलावा इजहार अंसारी की एक कंपनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया

था। ईडी ने जांच में पाए गए तमाम साक्ष्य के साथ चार्जशीट दाखिल की थी।

ईडी ने कोर्ट को यह जानकारी दी थी कि इजहार कैसे कोयले के कारोबार में

संलिप्त था और अवैध कोयले के कारोबार से कैसे अकूत संपत्ति अर्जित की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें