मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

हाई कोर्ट में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई 16 को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

10 फरवरी झारखंड हाई कोर्ट में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़

जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की

जमानत याचिका पर सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी। मामले में शनिवार को

न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में आंशिक बहस हुई।

ईडी ने

छवि रंजन के खिलाफ ईसीआईआर 1/2023 दर्ज किया है। इसमें छवि रंजन, अमित

कुमार अग्रवाल सहित 10 आरोपितों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया

जा चुका है। हाई कोर्ट में छवि रंजन की जमानत अर्जी पर ईडी के जवाब का उनकी

ओर से प्रति उत्तर दिया जा चुका है।

इस मामले में रांची के पूर्व

डीसी छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों

पर 13 अप्रैल को ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में जमीन के

फर्जी डीड, मुहर एवं अन्य कागजात ईडी को मिले थे, जिसके बाद 14 अप्रैल को

ईडी ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इन पर जमीन के दस्तावेज में

छेड़छाड़ करने का आरोप था। बाद में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को इस

मामले में संलिप्तता के आधार पर चार मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें