मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित की सशर्त जमानत मंजूर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित की सशर्त जमानत मंजूर

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने मुजफ्फरनगर के अनुज की अर्जी को स्वीकार करते हुए दिया है। याची के खिलाफ शाहपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376 पाॅक्सो एक्ट की धारा 3/4 व एससी-एसटी एक्ट की धारा 3/2(वी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता 14 वर्ष की है।याची अधिवक्ता का कहना था कि याची ने कोई अपराध नहीं किया है। उसे फंसाया गया है। पीड़िता ने अपने बयान में अभियोजन पक्ष का समर्थन नहीं किया है। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के शरीर पर आंतरिक या बाह्य किसी प्रकार की चोट नहीं पाई गई है। उसके पुलिस व मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान विरोधाभासी है। वह विवेचना में सहयोग को तैयार हैं। 31 मार्च 24 से जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों व तर्कों पर विचार करते हुए जमानत मंजूर कर ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें