मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

मैरिज गार्डन से बारह लाख के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,

29 जनवरी । विद्याधर नगर थाना इलाके में स्थित मैरिज गार्डन से

कार्यक्रम के दौरान दूल्हे के कमरे का लॉक तोड़कर बारह लाख के सोने-चांदी के

जेवरात से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात का पता चलने

पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मैरिज

गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस का

मानना है कि स्टेज पर रेकी के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

एएसआई

भैरू राम ने बताया कि रामनगर कॉलोनी शास्त्री नगर निवासी निर्मल कुमार ने

मामला दर्ज करवाया है कि शनिवार को उसकी बेटी की शादी का कार्यक्रम

विद्याधर नगर स्थित गौतम मैरिज गार्डन में चल रहा था। दूल्हे पक्ष की ओर से

दुल्हन के लिए सोने-चांदी के जेवरात स्टेज पर दिखाए गए। इसके बाद जेवरात

को एक बैग में रखकर दूल्हे के कमरे में रखकर लॉक लगा दिया। शादी की

तैयारियों को लेकर सभी अपने-अपने काम में लग गए। मंडप की तैयारी के दौरान

सामान लेने आने पर दूल्हे के कमरे का लॉक टूटा मिला। कमरे में रखा

सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग गायब मिला। चोरी का पता चलने पर थाने में

चोरी का मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी

फुटेजों को खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि स्टेज पर गहनों को दिखाने

के बाद बैग में गहने भरकर कमरे में रखने के दौरान चोरों ने रेकी की और फिर

मौका मिलते ही लॉक तोड़कर कमरे में घुसकर जेवरात रखे बैग ही चुरा ले गए।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें