मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

बाबूलाल ने स्कूली बच्चों के पोशाक खरीद में घोटाले की जताई आशंका, मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जांच की मांग की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

27 दिसंबर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के

मुख्य सचिव एल खियांगते को बुधवार को पत्र लिखा है। पत्र में बाबूलाल ने

हजारीबाग में सरकारी स्कूली बच्चों के पोशाक खरीद में घोटाले की आशंका

जाहिर की है। साथ ही इसकी जांच कराने एवं दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी

कार्रवाई सुनिश्चित करने को राज्य के मुख्य सचिव को लेटर लिखा है।

इसमें

उन्होंने कहा है कि हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने जिले के सरकारी

स्कूलों में घटिया पोशाक वितरण में गड़बड़ी का मसला उठाया था। राज्य

परियोजना निदेशक, झारखंड (शिक्षा विभाग) ने बच्चों के पोशाक वितरण से

संबंधित दिशा निर्देश सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को आठ अगस्त को जारी

किया था। तय मापदंड के बाहर जाकर हजारीबाग के जिला शिक्षा अधीक्षक ने बगैर

टेंडर और इसे स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित किए बिना दूसरे जिले के

एनजीओ को पोशाक आपूर्ति का आदेश दे दिया। यह नियम विरुद्ध है। साथ ही इसकी

क्वालिटी इतनी खराब निकली कि सप्ताह भर में ही स्वेटर और पोशाक फटने शुरू

हो गए।

बाबूलाल ने लिखा है कि राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी

दिशा निर्देश में कहा था कि यदि जिले में संचालित एसएचजी स्वेटर, पोशाक के

कार्य को निर्धारित समय में कर सकते हैं तो उनके माध्यम से इस कार्य को

कराना है अन्यथा डीबीटी के जरिये बच्चों को उनके बैंक खाते में राशि उपलब्ध

करायी जानी है लेकिन कमीशनखोरी के लिए हजारीबाग डीएसई द्वारा नियम कानून

को किनारे कर दिया गया। चहेते एसएचजी को पोशाक आपूर्ति का आदेश देकर 12

करोड़ रुपये की निकासी कर ली गयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें