मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

सब इंस्पेक्टर की हत्या पर रिम्स पहुंचे बाबूलाल मरांडी, परिजनों से मिले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की

हत्या पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को रिम्स

पहुंचे। उनके साथ कांके के विधायक समरी लाल भी थे। बाबूलाल मरांडी ने

डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा से घटना की जानकारी ली।

इसके

बाद मरांडी ने मृतक की पत्नी से मिलकर जानकारी ली और भरोसा दिया कि अपराधी

जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में मरांडी ने

कहा कि घटना दुखद है। बेखौफ अपराधियों ने स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर

की हत्या की है। तत्परता के साथ बिना विलंब किए अपराधी को पकड़ना चाहिए।

दूसरी

ओर, मरांडी ने स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की

हत्या पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि एक युवा

आदिवासी पुलिस अफसर का असमय इस दुनिया से चला जाना अत्यंत दुखद है। ईश्वर

से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं एवं शोक संतप्त परिजनों के

प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

मरांडी ने मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि निजी स्वार्थ के लिए राजधानी रांची

तक को अयोग्य अफसरों के हवाले कर बारूद के ढेर पर बैठा दिया गया है।अपराधी

बेखौफ ढंग से सरेआम वकीलों, पुलिस, बड़े-बड़े प्रतिष्ठान के संचालकों तक

की हत्या कर रहे हैं। अपराधियों के सामने घुटने टेक देने वाली हेमंत सरकार

से आम जनता के सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? हेमंत सरकार ने अपने

घटिया कानून व्यवस्था के कारण साढ़े तीन करोड़ झारखंड वासियों का जीवन संकट

में डाल दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें