रांची-लोहरदगा ट्रेन में कांवड़ियाें पर हुए हमले काे लेकर बाबूलाल मरांडी ने की पुलिस कार्रवाई की मांग
रांची, । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांवड़ियाें पर हुए हमले की निंदा की है।
उन्हाेंने
सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि रांची के पहाड़ी मंदिर जलाभिषेक करने आ रहे
कांवड़ियाें पर रांची-लोहरदगा ट्रेन में जानलेवा हमला और पथराव किए जाने
की सूचना है। असामाजिक तत्वों द्वारा 2-3 स्टेशनों पर इस घटना को अंजाम
दिया गया है।
बाबूलाल ने चिंता जाहिर करते कहा है कि पवित्र सावन
मास में शिवभक्तों के ऊपर ऐसा कायराना हमला निंदनीय एवं अक्षम्य है।
उन्होंने झारखंड पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित
करने को भी कहा है।
पहाड़ी मंदिर समेत रांची तथा इसके आसपास के
अलग-अलग इलाकों में शिव मंदिरों में सावन मास में भीड़ जुटती है। बड़ी
संख्या में कांवड़िये बाबा को जल चढ़ाने को जुटते हैं। इसी क्रम में
लोहरदगा समेत अन्य हिस्सों से भी कांवड़िये रांची के पहाड़ी मंदिर में भी
जलार्पण करते हैं।





