मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन के निधन को बताया अपूरणीय क्षति, रघुवर ने कहा- मेरे पिता तुल्य थे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन के निधन को बताया अपूरणीय क्षति, रघुवर ने कहा- मेरे पिता तुल्य थे

रांची। झारखंड आंदोलन के महानायक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड की राजनीति, समाज और जनमानस में गहरा शोक व्याप्त है। राज्य के पूर्व और वर्तमान वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी राजनीतिक, सामाजिक और वैचारिक विरासत को याद किया।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को ये दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।”

पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए लिखा, "झारखंड आंदोलन के अगुआ, दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूं, स्तब्ध हूं। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह मेरे पिता तुल्य रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में मुझे उपमुख्यमंत्री के रूप में सेवा का अवसर मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सभी को यह पीड़ा सहने की शक्ति दें।"

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपने शोक संदेश में लिखा, "शिबू सोरेन जी का जाना न केवल व्यक्तिगत दुख है, बल्कि यह झारखंड की राजनीति और सामाजिक चेतना की क्षति है। हमारे संबंध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीय भी थे। वे झारखंड की आत्मा थे।"

गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा है कि शिबू सोरेन के निधन से एक युग का अंत हुआ। उन्होंने झामुमो को बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया। दुबे ने उनके पुत्र झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें