मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

पुत्रदा एकादशी पर सजे बाबा श्याम, रामगढ़ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुत्रदा एकादशी पर सजे बाबा श्याम, रामगढ़ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामगढ़।

श्री श्याम मंदिर रामगढ़ में पुत्रदा एकादशी पर रविवार की रात अलौकिक श्रृंगार किया गया। सावन मास कि हरियाली एकादशी पर झुला में भी बाबा श्रृंगार किया गया, जिसे आने वाले सभी श्रृद्धालुओं ने बाबा को झुला कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य पुजारी पंकज पांडेय ने विधिवत बाबा कि ज्योत प्रज्वलित कराया। यह कार्यक्रम देर रात एक बजे तक चला।

पुत्रदा एकादशी पर आयोजित संकीर्तन का प्रारंभ कमल बगड़िया ने श्री श्याम चोरासी व गणेश वंदना से किया। इसके बाद स्थानीय श्रृद्धालुओं ने अनेक लोकप्रिय भजनों से बाबा का श्रृंगार किया।

जिसमें "देना है तो दीजिए जन्म जन्म का साथ", हर जनम में बाबा तेरा साथ चाहिए,"श्याम तेरे चरणों की धूली धन दौलत से महंगी है", "हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा", सावन का महिना आ गया, चरणों का पुजारी हूं, तीन बाण के धारी की जय, साथी हमारा कौन बनेगा तुम नहीं सुनोगे तो कौन सुनेगा आदि प्रमुख रहे।

ध्रुव सिंह, पीयुष शर्मा, निखिल गोयल, हर्षित पटवारी, इंद्र अग्रवाल, किर्ति अवंतिका करुणा सहित अन्य ने एक से एक भजन पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष विष्णु पौद्दार, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव पिंटु अग्रवाल, रोहित शर्मा, मुरारी अग्रवाल, राज कुमार चौधरी, श्याम सुंदर परसरामपुरिया, शंभू पटवारी, मनोज बंसल, इंद्र अग्रवाल, श्याम शर्मा, प्रकाश पटवारी, अनिल छाबड़ा आदि सेकंडों ने अर्जी लगाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें