मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा : हेमंत सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा : हेमंत सोरेन

रांची, । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता स्वर्गीय शिबू सोरेन के हर पल को यादों में संजोए हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने वीर शहीद निर्मल महतो को भी नमन किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा है कि बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा। हमारे वीर पुरुखों का संघर्ष और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने वीर शहीद निर्मल महतो को भी नमन किया। उन्होंने लिखा कि वीरों और क्रांतिकारियों की भूमि है हमारा झारखंड। इसी वीर भूमि के वीर माटी पुत्र, महान झारखंड आंदोलनकारी, अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें। झारखंड के वीर अमर रहें।

उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके परिवार और अनुयायियों ने पारंपरिक तरीके से तीन कर्म का आयोजन किया। अब 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को एकादश संस्कार होगा। रामगढ़ जिला प्रशासन ने देशभर से आने वाले अनुयायियों और गणमान्य व्यक्तियों के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है।

रामगढ़ जिला के गोला अंचल अंतर्गत शिबू सोरेन के पैतृक गांव में ही उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था और अब वहीं श्राद्ध कर्म किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें