मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री अयोध्या में रोड शो से पहले श्री रामजन्मभूमि मन्दिर में रामलला का करेंगे दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को श्री राम जन्मभूमि

मन्दिर में रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। उसके बाद श्री जन्मभूमि पथ पर

सुग्रीव किला से रोड शो शुरू करेंगे। परिसर स्थित वीआईपी गेट (प्रवेश

बैरियर11) के मार्ग को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। प्रधानमंत्री

मोदी महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट से सीधे रामजन्मभूमि परिसर भगवान के दर्शन

पूजन के लिए पहुंचेंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र

ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर में दर्शन-पूजन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मन्दिर में प्रधानमंत्री रामलला के दरबार में 15 मिनट तक रहेंगे। प्रशासन

ने प्रधानमंत्री के रोड शो को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक

प्रबन्ध किए हैं। पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में अधिकारियों को तैनाती

की गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लल्लू सिंह के लिए जनता से समर्थन मागेंगे।

प्रधानमंत्री

एमआई-17 हेलीकॉप्टर से चलकर 6:40 बजे बाल्मीकि अयोध्या एयरपोर्ट

पहुंचेंगे। यहां से शाम 6:45 बजे सड़क मार्ग से चलकर 7 बजे राम जन्मभूमि

मन्दिर पहुंचेंगे। शाम 7 से 7:15 बजे तक रामलला के दरबार में रहेंगे। यहां

पर दर्शन-पूजन करने के बाद शाम 7:15 बजे से राम जन्मभूमि पथ पर सुग्रीव

किला से रोड शो शुरू करेंगे। यहां से हनुमानगढ़ी चौराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा ,

तुलसी उद्यान होते हुए नयाघाट लता मंगेशकर चौक तक दो किमी की दूरी एक घंटे

में पहुचेंगे।

प्रधानमंत्री लता चौक पर रोड शो खत्म करने

के बाद रात 8:20 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां से रात 8:40

बजे भारतीय वायुसेना के एयरक्राॅफ्ट से ओड़ीसा के भुवनेश्वर के लिए रवाना

हो जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें