मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या तो पहली झांकी है, मथुरा, ज्ञानवापी बाकी है : हिमंत बिस्वा सरमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

धनबाद,। अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के

फायर ब्रांड नेता असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार को धनबाद

लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में लोगों से वोट मगने

धनबाद पहुंचे। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिमंत बिस्वा सरमा का जोरदार

स्वागत किया। इस दौरान हेमंत विश्व शर्मा अपने चिरपरिचित अंदाज में

विपक्षियों पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि मोदी जी

का नारा है, "अबकी बार 400 पार" इस नारे को हमे इस लिए मूर्त रूप देना है,

ताकि ज्ञानवापी में फिर से भगवान शिव स्थापित हो सके, सनातनियो की मांग

मथुरा में श्रीकृष्ण भगवान भव्य मंदिर में विराजे उसे पूरा करने के साथ ही

हमारे कश्मीर का एक टुकड़ा जो कांग्रेस के कारण आज भी पाकिस्तान के कब्जे

में है उस पीओके को वापस भारत यानि हमारे कश्मीर का हिस्सा बनाया जा सके।

इसके लिए हमे मोदी जी के 400 पार वाले नारे को सफल बनाना है।

उन्होंने

कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने पिछले जन्म में

जरूर कुछ किया था, जिस वजह से अयोध्या में स्थापित हमारे रामलला उन्हें

दर्शन देना नही चाहते। उनके नसीब में ही रामलला का दर्शन पाना नही लिखा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में तो रामलला विराजमान हो गए, लेकिन अभी हमारा

कार्य समाप्त नही हुआ। यदि भाजपा इस बार 400 पर करती है तो मथुरा में भगवान

कृष्ण और ज्ञानवापी में भगवान शिव स्थापित होंगे।

उन्होंने

कहा कि जब सोनिया गांधी खुद हिन्दू है ही नही, तो वह राम मंदिर कैसे

जाएंगी और वे मंदिर के शुद्धिकरण की बात करते है। मुख्यमंत्री हेमंत विश्व

शर्मा ने मुस्लिम समाज मे एक से अधिक शादियों को रोकने को लेकर यूनिफॉर्म

सिविल कोड लागू करने की भी बात कही।

वहीं उन्होंने

कहा कि यदि इस बार 400 पार के नारे को आप लोगों ने सही साबित कर दिया, तो

झारखंड के जेएमएम और कांग्रेस के घरों में जितना भी काला धन छिपा कर रखा

गया है उसे निकाल कर बाहर लाएंगे और उस धन से यहाँ के गरीब लोगों को घर,

मकान और सड़के देंगे।

उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखी

प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं के मामले में देश का

नंबर एक राज्य है। अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने इस उम्मीद से झारखंड

राज्य बनाया था कि आने वाले एक-डेढ़ दशक में यह राज्य देश का सबसे अग्रणी

प्रदेश बनेगा, लेकिन पिछले पांच वर्षों में जेएमएम और कांग्रेस की इस सरकार

ने सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया। किसी भी युवा को कोई नौकरी नही

मिली, एक परीक्षा हुई भी तो उसका भी प्रश्नपत्र लीक हो गया।

कार्यक्रम

में भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और निरसा विधायक अपर्णा

सेनगुप्ता ने हेमंत विश्व शर्मा को गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत

किया। निरसा के चिरकुंडा स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में आयोजित इस जनसभा

में हजारों की संख्या में लोग असम के मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें