मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

सुंदरकाण्ड का पाठ कर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने स्वरों से किया मंत्र मुग्ध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या,। रामनगरी में ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर वामा एप

के सानिध्य में रामकथा पार्क में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मशहूर

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी सुरीली आवाज से अयोध्यावासियों को मंत्र

मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, राम मंदिर

ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय उनके सहयोगी सुबोध मिश्रा, स्वामी

अभिरामाचार्य, हरि नारायणाचार्य, रिटायर्ड आईएएस राधेश्याम मिश्रा, महंत

चौकिया धाम जौनपुर विनय त्रिपाठी, महंत श्री परमहंस दास इत्यादि महानुभाव

उपस्थित थे।

वर्चुअल मंदिर एस्ट्रोलॉजी एप (वामा) के फाउंडर

ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव ने बताया कि जेष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल

पर अयोध्या वासियों के लिए सुंदरकांड का आयोजन करवाकर वह काफी हर्ष महसूस

कर रहे हैं। वामा एप देश दुनिया के मंदिरों को ऑनलाइन लाने के लिए प्रयासरत

है जिससे भक्तों की भगवान से दूरी कम हो सके और जो भक्त किसी कारण वश

भगवान के सम्मुख नहीं पहुंच पाते उन्हें डिजिटली भगवान के दर्शन करा सकें।

हनुमानगढ़ी के दर्शन भी आप वामा एप के माध्यम से निशुल्क कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें