मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोहरदगा । विश्व साइकिल दिवस पर सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम के

तहत साइकिल रैली निकाली गई। रैली गुदरी बाजार से शुरू होकर महावीर चौक,

मिशन चौक, बरवाटोली, न्यू रोड, पावरगंज, सोमार बाजार, बड़ा तालाब, थाना रोड,

शास्त्री चौक होते हुए पुनः गुदरी बाजार पहुंची।

मौके पर लोगों ने

लोहरदगा वासियों को साइकिल चलाने के फायदे तथा पर्यावरण को होने वाले

प्रदूषण से बचाव में साइकिल के सहायक होने की बात बताई। उन्होंने साईकिल के

उपयोग से होने वाले फायदे पर प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि साइकिल को अपनी

जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। साइकिल यातायात का सरल, सस्ता, स्वच्छ, एवं

पर्यावरण के अनुकूल साधन है. स्वास्थ्य लाभ , तनाव में कमी पर्यावरण

संरक्षण, खर्च में कटौती के लिए साइकल का उपयोग करें।

शिक्षक मनीष

कुमार ने कहा कि साइकिल का उपयोग हमारे स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होता

है .साइकिल चलाने से शारीरिक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने बताया कि

न्यूयॉर्क व डेनमार्क सहित विश्व के तमाम बड़े व विकसित नगरों में लोगों के

द्वारा साइकिल की बहुत ज्यादा उपयोग किया जाता है। लेकिन हमारे यहां इसका

चलन कम होता जा रहा है। अभी महंगाई को देखते हुए इसका उपयोग सेहत के लिये

काफी फायदामंद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें