तोरपा थाना पुलिस ने कसमार और पंडरा में चलाया जागरुकता अभियान
खूंटी,
26 फ़रवरी। तोरपा थाना पुलिस द्वारा सोमवार को कसमार गांव में
डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास के साथ ही बाल विवाह, मानव तस्करी, घरेलू
हिंसा के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया। मौके पर लोगों से ऐसी सामाजिक
कुरीतियों से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही पुलिस ने लोगों से आह्वान
किया कि आनेवाले लोकसभा में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, ताकि
स्वच्छ लोकतंत्र का निर्माण हो सके।
मौके पर थाना प्रभारी प्रभात
रंजन पांडेय ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि आज भी हमारे समाज में
डायन-बिसाही जैसा अंधविश्वास कायम है। उन्होंने कहा कि किसी को डायन कहकर
प्रताड़ित करने की बात तो दूर डायन कहने पर भी कड़ी सजा का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि सभी मतदाता चुनाव में वोट जरूर डालें, तभी हम अपनी पसंद की
सरकार बना सकते हैं।





