मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का किया उद्भेदन, चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामूृ,। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हुसैनाबाद पुलिस वाहन जांच के

साथ साथ अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार छापामारी कर रही है। हुसैनाबाद

पुलिस व उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण की

फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। छापामारी दल ने हुसैनाबाद के झरगड़ा के

बघमनवा टोला में छापेमारी कर 59 पेटी में बनाकर रखे गए 510 लीटर अवैध शराब व

280 लीटर स्प्रिट बरामद किया है।

एसडीपीओ मुकेश

कुमार महतो ने सोमवार को बताया कि अवैध शराब निर्माण में लगे मुकेश कुमार,

ललन कुमार, राजकुमार व संजीव रजवार को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद

अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बघमनवा टोला

में अवैध शराब बनाने का काम किया जा रहा है। यहां अवैध शराब बनाने, पैकिंग

करने, लेबल लगाकर बाहर भेजे जाने का धंधा हो रहा है।

हुसैनाबाद

पुलिस व उत्पाद विभाग ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब बना रहे चार लोगों

को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने बताया कि जाली रॉयल

ब्लू, रॉयल क्लासिक नामक विदेशी शराब बनाते थे और उसपर लेबल लगा कर बिहार व

झारखंड में बिक्री करते थे। उन्होंने बताया कि 180 एमएल के 2832 बोतल अवैध

शराब बरामद किया गया है। शराब बनाने के लिए रखे गए सात जार में 280 लीटर

कच्चा स्प्रिट भी बरामद किया गया है।

उत्पाद अधीक्षक सुधीर

कुमार के अनुसार जब्त शराब की कीमत दो लाख 50 हजार रुपये होने का अनुमान

है। एसडीपीओ ने बताया कि अवैध शराब निर्माण व बिक्री करने वाले लोगों के

खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने गांव के प्रबुद्ध लोगों पंचायत

प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वह भी अवैध कारोबार पर नजर रखें, उनके

द्वारा दी गई सूचना को गुप्त रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार से सटी सीमाओं पर लगातार वाहन जांच किया जा

रहा है। साथ ही सोन नदी के रास्ते आने जाने वाले लोगों पर भी पुलिस की

पैनी नजर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें