मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में अवैध हथियार से फायरिंग कर रहे युवक को लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू में अवैध हथियार से फायरिंग कर रहे युवक को लगी गोली

पलामू। जिले के चौनपुर थाना क्षेत्र के बंदुवा बगीचा में शुक्रवार को अवैध हथियार से फायरिंग करना एक युवक को भारी पड़ गया। फायरिंग करने के दौरान गोली जमीन से टकराने के बाद छटक कर उसी युवक के जांघ को छेदते हुए पेट में किडनी के पास जा घुसी। एक्स-रे में गोली स्पष्ट तौर पर दिखने के बाद ऑपरेशन करने की तैयारी की जा रही है।युवक की पहचान बंदुवा के रहने वाले सुभानी शाह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुभानी शाह, आजाद उर्फ सोनू समेत तीन चार युवक बंदुवा गांव के बगीचा में जुआ खेल रहे थे। सुभानी के अनुसार, आजाद उर्फ सोनू के पास पिस्तौल था। आजाद ने उसे रखने के लिए दिया था। इस बीच उसने नीचे की ओर गोली चलाई। जमीन से टकराने के बाद गोली छटक कर उसके जांघ को छेदते हुए पेट के किडनी वाले हिस्से में जाकर फंस गई। घटना के बाद उसे एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया।एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि गोली लगने के बाद युवक को उसका ससुर चुपके से इलाज के लिए लेकर पहुंचा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस कस्टडी में लेकर युवक का इलाज कराया जा रहा है। हथियार बरामद करने एवं हथियार रखने वाले और अन्य युवकों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें