मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

सहायक पुलिसकर्मियों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का किया ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। सहायक पुलिसकर्मियों ने सरकार के साथ सोमवार को बैठक

में आंदोलन समाप्त करने की घोषणा के बाद मंगलवार को एक बार फिर से आंदोलन

को आगे जारी रखने का ऐलान किया है।

झारखंड सहायक पुलिस प्रदेश

संगठन के अध्यक्ष अविनाश द्विवेदी और सचिव विवेकानंद गुप्ता ने मंगलवार को

कहा कि आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ हुई वार्ता

में जिन बिंदुओं पर सहमति बनी है यदि वह मांग 24 तारीख को होने वाली

कैबिनेट में मान ली जाती तभी वे आंदोलन समाप्त करेंगे। जब तक सरकार उनकी

मांगों को कैबिनेट में नहीं ले आती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

मौके

पर मौजूद सहायक पुलिसकर्मी उज्जवल कुमार ने कहा कि सोमवार को भारी मानसिक

दबाव के बीच अधिकारियों और विधायकों ने उनसे वार्ता की। दबाव डालकर उनसे

आंदोलन समाप्त करवाने की घोषणा कराई गई लेकिन किसी भी दबाव के आगे वो नहीं

झुकेंगे और अपने आंदोलन को जारी रखेंगे। सहायक पुलिसकर्मियों का आरोप है कि

हर साल उनके साथ छल किया जा रहा है। वर्ष 2020 में मंत्री मिथिलेश ठाकुर

और 2021 में विधायक बंधु तिर्की ने आश्वासन दिया था लेकिन उस पर कुछ नहीं

हुआ।

उल्लेखनीय है कि दो जुलाई से सहायक पुलिसकर्मी रांची के

मोरहाबादी मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बीते

सोमवार को सरकार की ओर से गठित समिति के साथ हुई बैठक के बाद पांच बिंदुओं

पर सहमति बनी थी। इसके बाद उन्होंने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी

लेकिन मंगलवार को सभी सहायक पुलिस कर्मियों से सहमति बनने के बाद आंदोलन

जारी रखने की बात कही जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें