रांची से चोरी किया ऑटो बक्सर से बरामद, तीन गिरफ्तार
रांची। अरगोड़ा थाना पुलिस ने चोरी के ऑटो को बिहार के बक्सर के नवाबाजार थाना क्षेत्र से बरामद करते हुए तीन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में जितेन्द्र यादव, अरविंद कुमार यादव और शंकर कुमार यादव शामिल है। इनके पास से चोरी का ऑटो बरामद किया गया है।
डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि सात जनवरी को राकेश शर्मा ने थाने में ऑटो चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान के क्रम में चोरी का ऑटो को बिहार के बक्सर से बरामद किया गया।





