मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

ऑटो पलटने से दो की मौत , पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑटो पलटने से दो की मौत , पांच घायल

गिरीडीह। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी में शनिवार को ऑटो पलटने से हुए सड़क हादसे में एक महिला सहित दो की मौत हो गई । मृतको मे जिले के धनवार थाना इलाके पंचरूखी गांव निवासी ऑटो चालक शनिचर धोबी ( 35 ) और जागेश्वर शर्मा की पत्नी रुक्मणि देवी ( 30 ) शामिल है। जबकि ऑटो मे बबिता देवी, देवन्ति देवी, फूलन देवी, सोफा देवी, सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई । फिलहाल सभी का इलाज धनवार के रेफरल अस्पताल मे चल रहा है । घटना के बाद तिसरी थाना पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी श्रद्धालु धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में कुल 14 लोग सवार थे। सभी लोग तिसरी के जमामो स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक करने जा रहे थे , इसी दौरान हथियागढ़-जमामो रोड स्थित हथियागढ़ घाटी के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें