गढ़वा में ट्रक से टक्कर के बाद पुलिया से नीचे गिरा ऑटो, पांच मजदूरों की मौत, छह घायल
पलामू, । प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना
क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद ऑटो पुलिया से
नीचे गिर गया, जिसमें सवार पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह
गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती
कराया गया है।
घटना गढ़वा-मुड़ीसेमर मार्ग पर पाल्हे गांव के आशुतोष
महादेव मंदिर के समय हुई। ऑटो में सवार सारे लोग नगर उंटारी रेलवे स्टेशन
जा रहे थे। सभी को शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ना था। मृतकों में उत्तर प्रदेश
के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के महुली गांव का बिमलेश कुमार
कनोजिया (42), रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव का अरुण भुइयां (30),
इसी गांव का बिकेश भुइयां (20), राजा कुमार (21) एवं राजकुमार भुइयां (53)
हैं।
घायलों में रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव का मिथिलेश
भुइयां, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र अंतर्गत
महुली गांव का छोटूलाल भुइयां, रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव का
उमेश भुइयां, राकेश भुइयां, मेराज अंसारी एवं संजय भुइयां हैं।
जानकारी
के अनुसार सभी लोग एक ही आटो में सवार होकर सिलियाटोंगर गांव से गुजरात के
जामनगर जाने के लिए निकले थे। पाल्हे गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने
आटो में टक्कर मार दी। इससे आटो पलट कर पुल के नीचे चला गया। घटनास्थल के
आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां
चिकित्सक ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।





