मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:32 · नई दिल्ली संस्करण

पिकअप-आटो की टक्कर में एक श्रमिक की मौत, छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पिकअप-आटो की टक्कर में एक श्रमिक की मौत, छह घायल

मीरजापुर। श्रमिकों को लेकर जा रही ऑटो बेला जंगल के सहबवा मोड़ पर बुधवार देर शाम को पिकअप से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक समेत सात श्रमिक घायल हो गए। इनमें एक श्रमिक की मौत हो गई।मड़िहान क्षेत्र से सात श्रमिक किराए के ऑटो से मीरजापुर जा रहे थे। बेला जंगल में सहबवा मोड़ के पास ऑटो तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई और ढलान पर पलटने से उसमें सवार श्रमिक जमीन पर गिर गए। चीख पुकार मचने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मड़िहान पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान गुलाब (60) निवासी राजापुर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में राजापुर गांव निवासी शिवकुमार (35), प्रेम (40), मरचा गांव निवासी गणेश (30), माता प्रसाद (41) घायल हो गए। चालक व दो लोग अन्यत्र चले गए।थानाध्यक्ष मड़िहान ने बताया कि हादसे में आटो सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में छह लोग घायल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें