मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे मंडी समिति के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बरमुपुर निवासी अंकुल के पुत्र शिव कुमार की मौत हो गई। शिव कुमार कुछ समय से आढ़त पर काम करता था। रात को किसी काम से वह मंडी समिति के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल औरैया पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर तुरंत कानपुर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए हादसा करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें