मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

औरैया : बेटे ने हमला कर पिता काे मार डाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
औरैया : बेटे ने हमला कर पिता काे मार डाला

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के बख्ताबरपुर गांव में बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। माैके पर पहुंची थाना पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।दिबियापुर थाना प्रभारी ने गुरुवार काे बताया कि बख्ताबरपुर गांव में रहने वाले गंगा सिंह (45) काे बुधवार की बीती रात करीब तीन बजे घर के पास आटा पीसने वाली चकिया के पाट से छोटे बेटे ने हमला कर दिया। हमले में गंगा सिंह बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल चिचोली के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर पूछताछ की। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन घरेलू विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए आराेपित काे पकड़ते हुए कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें